भारत स्काउट एंड गाइड शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, संगठन के लिए मुख्य संरक्षक बनने का अनुरोध किया

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर,
पूर्वी सिंहभूम जिला भारत स्काउट एंड गाइड संगठन के तीन सदस्यीय शिष्टमंडल ने जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में झारखंड सरकार के माननीय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री श्री रामदास सोरेन से उनके टेल्को, घोड़ा बांधा स्थित आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मंत्री महोदय को पुष्प गुच्छ एवं भारत स्काउट एंड गाइड का प्रतीक चिन्ह – स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया।
भेंट के दौरान शिष्टमंडल ने मंत्री को जिले में स्काउट एंड गाइड द्वारा संचालित गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और स्कूल स्तरीय आयोजनों की जानकारी विस्तार से दी। साथ ही, आगामी आयोजनों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।



मुख्य बिंदु:

स्काउट एंड गाइड संगठन की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा।

संगठन को मजबूत करने हेतु मंत्री से सहयोग की मांग।

मंत्री श्री रामदास सोरेन से जिला संगठन के मुख्य संरक्षक बनने का औपचारिक अनुरोध, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

मंत्री ने संगठन के कार्यों की सराहना की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।


शिष्टमंडल में जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के साथ जिला आयुक्त कब्स सह राज्य प्रतिनिधि स्काउट श्याम कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह शामिल रहे।

माननीय मंत्री रामदास सोरेन ने स्काउट एंड गाइड के मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि ऐसे संगठनों को निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।


Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें