खासमहल में 11 जून को निकलेगी 108 कलश यात्रा जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा की तैयारी शुरू गोलपहाड़ी शिव मंदिर तक निकलेगा भव्य जुलूस

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर (खासमहल):
हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा के पूर्व 11 जून 2025 को स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य 108 कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा सुबह 9 बजे खासमहल स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गोलपहाड़ी स्थित शिव मंदिर तक जाएगी।



मंदिर कमेटी के संरक्षक मुनमुन चक्रवर्ती ने बताया कि यह यात्रा श्रद्धा, आस्था और धार्मिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र की सभी माता-बहनों से अपील की है कि वे इस कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाएं।

इस आयोजन की तैयारी को लेकर मंदिर कमेटी की विशेष बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कमेटी चेयरमैन श्याम सुंदर सॉइन, सचिव टिके मिश्रा, दिलीप, महेश कड़िया, अभिमन्यु पंडित, रेनू शर्मा, पूर्वी दत्ता, मीणा प्रधान, रीना मेहरा सहित कई सदस्य मौजूद थे।






Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें