युगांतर प्रकृति प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 24 प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : राजेंद्र विद्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने न सिर्फ अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर संदेश भी दिया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पर्यावरण संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि “प्राकृतिक संसाधनों का जितना ज्यादा दोहन हो रहा है, उतनी ही तेजी से पर्यावरणीय समस्याएं बढ़ रही हैं।”

उन्होंने चेतावनी दी कि नदियों का जल पीने योग्य नहीं रह गया है और बोतलबंद पानी की मजबूरी इसी का प्रमाण है। “1985 से पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि पानी खरीदकर पीना पड़ेगा,” श्री राय ने कहा।



“पर्यावरण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विख्यात पर्यावरणविद दिनेश मिश्र ने कहा, “अगर आप पर्यावरण के साथ अड़ोगे तो पर्यावरण भी अड़ेगा।” उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए संतुलन और समन्वय पर बल दिया।

डीएवी स्कूल की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने कहा कि “हमने कार्बन फुटप्रिंट्स की सीमा लांघ दी है, जिससे जलवायु परिवर्तन अब साफ नजर आ रहा है।”

सीपीएन सिंह (बिहार एसोसिएशन) ने कहा कि अब समय आ गया है कि पर्यावरण को ‘टेकेन फॉर ग्रांटेड’ न लिया जाए। वहीं डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरपर्सन बी चंद्रशेखरन ने सरयू राय से सोलर पैनल सिस्टम को लेकर आवाज बुलंद करने की अपील की।



बच्चों को दिए गए पर्यावरणीय संस्कार

सरयू राय ने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले समय में बच्चों को ऐसे संस्कार देने होंगे जिससे वे प्रकृति को नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार ने 5 जून को देश भर के पर्यावरण से जुड़े विशेषज्ञों की बैठक बुलाई है, जहां प्लास्टिक उपयोग पर विशेष चर्चा संभव है।



प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में 24 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए।

क्विज प्रतियोगिता (सीनियर):

प्रथम: प्रियंका यादव

द्वितीय: सपन कुमार महतो

तृतीय: कृष्णा कुमार ठाकुर


क्विज प्रतियोगिता (जूनियर):

प्रथम: नैवेद्य प्रसाद

द्वितीय: गौरव कुमार

तृतीय: लक्ष्मी पूर्ति


भाषण प्रतियोगिता (सीनियर):

प्रथम: पीहू कुमारी

द्वितीय: कुमारी अनुषिका

तृतीय: अनुष्का कुमारी


भाषण प्रतियोगिता (जूनियर):

प्रथम: ऐश्वर्या झा

द्वितीय: अक्षय कीर्ति कमल

तृतीय (संयुक्त): भव्या लक्ष्मी एवं अयांशी राय




चित्रकला प्रतियोगिता (सीनियर):

प्रथम: अदिति शर्मा

द्वितीय: नंदिनी साहू

तृतीय: तनु कुमारी


निबंध प्रतियोगिता (सीनियर):

प्रथम: नितिन कुमार

द्वितीय: कनिष्क राज

तृतीय: अनुष्का


निबंध प्रतियोगिता (जूनियर):

प्रथम: निरुपा कुमारी

द्वितीय: बेबी कुमारी

तृतीय: श्रेया बिस्वास

कार्यक्रम का संचालन चंद्रदीप पांडेय ने किया जबकि विषय प्रवेश एसपी सिंह ने कराया। आभार प्रदर्शन अशोक गोयल ने किया। प्रतिभागीयों को सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें