East Singhbhum News : ईद-उल-अजहा को लेकर शांति समिति की बैठक, उपायुक्त और एसएसपी ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आज टाउन हॉल, सिदगोड़ा में केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने की।

समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

बैठक में पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से जुड़ी शांति समिति सदस्यों की शिकायतों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना गया। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। नगर निकायों, जलापूर्ति एवं विद्युत विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे त्योहार के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सोशल मीडिया पर सख़्त नज़र, अफवाहों से रहें सतर्क

उपायुक्त श्री सत्यार्थी ने अपील की कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाएं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात की गई है। कोई भी भ्रामक या आपत्तिजनक सूचना मिलने पर नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे पहले प्रशासन से उसकी पुष्टि जरूर करा लें। उपायुक्त ने कहा कि शांति समिति के सदस्य प्रशासन के ‘फोर्स मल्टीप्लायर’ की तरह कार्य करते हैं, और उनके सहयोग से ही जिले में सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा बनी हुई है।

एसएसपी ने सुरक्षा इंतज़ामों की दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने बताया कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।
सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहें और धार्मिक स्थलों की निगरानी रखें।उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग को लेकर भी जागरूक करने की आवश्यकता जताई। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना स्थानीय थाना को शीघ्र देने की अपील की गई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें