युवा पत्रकार मणि शंकर भकत ने बी.फार्मा की डिग्री प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में एक साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे शहर के प्रतिभाशाली युवा पत्रकार मणि शंकर भकत ने अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अर्का जैन यूनिवर्सिटी से बी.फार्मा (बैचलर ऑफ फार्मेसी) की पढ़ाई पूरी कर उन्होंने न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए एक मिसाल भी पेश की है।



हाल ही में आयोजित दीक्षांत समारोह में मणि शंकर भकत को विश्वविद्यालय की ओर से औपचारिक रूप से डिग्री प्रदान की गई। उन्होंने पत्रकारिता के व्यस्त जीवन के बावजूद शिक्षा को प्राथमिकता दी और दोनों क्षेत्रों में समान रूप से उत्कृष्टता प्राप्त की।



स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने मणि शंकर की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मणि शंकर की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी को यह संदेश देती है कि निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें