बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने हरिनाम संकीर्तन में की शिरकत, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने रविवार को अपने पैतृक चाकुलिया प्रखंड के बेंद गांव एवं श्यामसुंदरपुर गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन समारोह में भाग लेकर धार्मिक आयोजन को अपनी उपस्थिति से गौरवान्वित किया।



विधायक ने राधा माधव के चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाते हुए क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। संकीर्तन के मधुर भजनों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया।



समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक मोहंती ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक बल को बल मिलता है। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे एकजुट होकर क्षेत्र के समग्र विकास में सहभागी बनें।



इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक से मिलकर स्थानीय समस्याओं को साझा किया, जिनके समाधान का आश्वासन उन्होंने दिया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।



मौके पर मुख्य रूप से झामुमो नेता सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, मिथुन कर, अमीर पोलाई, अजय पाल, ज़हरलाल मोहंती, प्रकाश मोहंती, पप्पू मोहंती, बिस्वजीत नंदी, मलय मोहंती, रूपा दास, वैद्यनाथ महाली, लोकनाथ मोहंती, सोमेन साव, रंजीत कुमार आदि।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें