आर्का जैन यूनिवर्सिटी में तृतीय दीक्षांत समारोह को लेकर राज्यपाल के आगमन की तैयारी जोरों पर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गम्हरिया :  आर्का जैन यूनिवर्सिटी, गम्हरिया में आगामी सोमवार को आयोजित होने वाले तृतीय दीक्षांत समारोह में झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। इस सिलसिले में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय परिसर का व्यापक निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल, सेफ हाउस, ग्रीन रूम, सुरक्षा व्यवस्था, मुख्य द्वार, वाहन पार्किंग तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया और उपस्थित पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।



उपायुक्त ने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से समारोह आयोजन की बात कही। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मौसम को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।



इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, तथा वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।



निरीक्षण के दौरान अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता नियति, प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया, अंचलाधिकारी गम्हरिया सहित विश्वविद्यालय के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें