पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने एसडीओ से लगाई मदद की गुहार, बच्चों की वापसी की लगाई गुहार

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर, 31 मई 2025: पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), धालभूम से न्याय की गुहार लगाई है। महिला शौमिकिता साहा ने अपने पति सौरभ साहा और उनके परिजनों पर मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।



शिकायत पत्र में शौमिकिता ने बताया कि उसके पति सौरभ साहा ने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित किया और उसके बच्चों को जबरन CWC (बाल संरक्षण गृह) में सौंप दिया। उसने कहा कि वह बच्चों की देखभाल के लिए नौकरी तक छोड़ चुकी है और बच्चों की 24 घंटे देखभाल करती थी। बावजूद इसके, बच्चों को उससे अलग कर दिया गया।

महिला ने पत्र में कहा है कि पति और अन्य रिश्तेदार जैसे सुधीर कुमार, राजविंदर कौर, अमन कौर, बप्पा चौधरी, बक्शो चौधरी और अन्य बाहरी लोग लगातार उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।



बच्चों की वापसी की अपील महिला ने एसडीओ से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों की वापसी चाहती है और एक और मौका चाहती है ताकि वह बच्चों की परवरिश अच्छे से कर सके। उसने विश्वास दिलाया कि वह अपने बच्चों की पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है।

अंत में, महिला ने अधिकारियों से सहयोग और न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, “कृपया मुझे एक और मौका दें। मैं अपने बच्चों की जिम्मेदारी उठाना चाहती हूं।”



इस पत्र पर 31 मई 2025 की मुहर लगी हुई है और इसे अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, जमशेदपुर में प्राप्त किया गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें