राष्ट्रीय सुढी समाज के अध्यक्ष कृतिवास मंडल को धमकी देने वाले की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग :  अजय मंडल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : राष्ट्रीय सुढी समाज (युवा प्रकोष्ठ) के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिला महासचिव श्री अजय कुमार मंडल ने राष्ट्रीय सुढी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय महासचिव श्री कृतिवास मंडल को फोन पर मिली धमकी की घटना की कड़ी निंदा की है।

अजय मंडल ने कहा कि लोकतंत्र में आरटीआई कार्यकर्ता जनता के अधिकारों के लिए कार्य करते हैं और उनकी आवाज को किसी भी प्रकार की धमकी से दबाया नहीं जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उक्त मामले में संलिप्त व्यक्ति को अविलंब चिन्हित कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस गंभीर मामले को लेकर आगामी शुक्रवार को राष्ट्रीय सुढी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपेगा तथा मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करेगा।

अजय मंडल ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो राष्ट्रीय सुढी समाज लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.