बारीडीह में कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक, जन समस्याओं को लेकर प्रखंड व मंडल कमेटियों को आंदोलन का निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के दिशा-निर्देश पर बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत जनहित मुद्दों पर आंदोलन तेज करने की रणनीति बनी। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनन्द बिहारी दुबे ने प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों से कहा कि वे संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करें और आम लोगों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाएं।



उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपें और मांगों के निराकरण के लिए संघर्ष करें। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व – मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे संविधान बचाओ, जातीय जनगणना और सेना के शौर्य अभियान को जमीनी स्तर पर धार देने की भी अपील की।



बैठक में गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता, टेल्को प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष गुरुपदो गोराई, विनोद यादव (सीतारामडेरा), महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता ओझा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



सभी नेताओं ने संकल्प लिया कि संगठन को मजबूत करते हुए जनहित के मुद्दों पर हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.