समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से विश्व महामारी स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : समाज कल्याण निदेशालय, रांची के निर्देशानुसार समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय विश्व महामारी स्वच्छता प्रबंधन (Menstrual Hygiene Management – MHM) पर आधारित उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के ऐदल पंचायत में किया गया।

इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की पूर्णिमा नायक, केस वर्कर वरुणा महतो एवं जिला स्वास्थ्य विभाग की एएनएम द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, साफ-सफाई और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

महिला स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान

कार्यक्रम के दौरान एक स्वास्थ्य पोषण आहार कैंप भी आयोजित किया गया, जिसमें किशोरियों और महिलाओं को संतुलित भोजन के महत्व से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त, महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड, स्वास्थ्य कीट एवं ओआरएस पाउडर का निःशुल्क वितरण किया गया।

स्वास्थ्य जांच और जागरूकता

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनीमिया टेस्ट भी किया गया, ताकि महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य स्तर की जांच की जा सके। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को माहवारी स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूक करना तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में ऐदल पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं और किशोरियाँ शामिल हुईं और उन्होंने विषय से जुड़ी जानकारी में रुचि दिखाते हुए सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.