Disaster Management : आधुनिक पद्धति से सम्पन्न हुआ सेफ्टी फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग, छात्रों ने कहा– ‘जीवन का यादगार अनुभव’

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: धातकीडीह स्थित एक्सेल टेक्निकल इंस्टिट्यूट में आयोजित आठ दिवसीय फास्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन टीम पीएसएफ द्वारा किया गया, जो हर माह संस्थान में तीन महीने के निरंतर सेफ्टी प्रशिक्षण के तहत दिया जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को “जीवन के लिए उपयोगी और अविस्मरणीय” बताया।



प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने मौखिक और प्रैक्टिकल डेमो के ज़रिए अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। इनमें मानव शरीर की संरचना, जलना-झुलसना, हड्डी टूटना, ज़हर देना, सीपीआर, डूबते व्यक्ति को बचाना, पशु काटने पर प्राथमिक उपचार, स्ट्रेचर ड्रिल, एम्बुलेंस लोडिंग तकनीक, बैंडेजिंग, रेस्क्यू ट्रिक्स, गोल्डन आवर की महत्ता, और फायरमैन लिफ्टिंग जैसी तकनीकें शामिल थीं।



प्रशिक्षण के दौरान अरिजीत सरकार द्वारा दी गई शिक्षण शैली ने सभी छात्रों को विशेष रूप से प्रभावित किया। छात्र-छात्राओं ने उनकी शिक्षण पद्धति को सहज, प्रेरणादायक और व्यावहारिक बताया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की लाइव डेमो दी गई, जिसमें यह समझाया गया कि किस प्रकार किसी घायल को ‘गोल्डन आवर’ में पुनर्जीवन देकर अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाया जा सकता है।



प्रशिक्षण में रेस्क्यू क्राउल, टो ड्रैग, स्ट्रेचर ड्रील, एम्बुलेंस लोडिंग और नॉट्स ऐंड हिचेस जैसे प्रैक्टिकल स्किल्स ने प्रतिभागियों को आपात स्थिति में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सक्षम किया। प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से कहा, “यह प्रशिक्षण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार हिस्सा बन गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.