MPMLA Court : राहुल गांधी आज चाईबासा की एमपी-एमएलए कोर्ट में हो सकते हैं पेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa: कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी आज 26 मई को झारखंड के चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पेश हो सकते हैं। यह पेशी एक पुराने मामले के सिलसिले में होनी है, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ कथित रूप से विवादित बयान देने को लेकर आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।



सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट से तारीख तय किए जाने के बाद उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने की तैयारी की है। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी की संभावित उपस्थिति को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने भी कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।



गौरतलब है कि इससे पहले भी राहुल गांधी के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में भाषणों के दौरान दिए गए बयानों को लेकर कई कानूनी मामले दर्ज हो चुके हैं। कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, जबकि विपक्षी दल इसे कानून के दायराहुल गांधी आज चाईबासा की एमपी-एमएलए कोर्ट में हो सकते हैं पेशरे में की जा रही कार्रवाई करार दे रहे हैं।



राहुल गांधी की आज की संभावित पेशी पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हैं। यदि वह कोर्ट में उपस्थित होते हैं, तो यह झारखंड की राजनीति में भी चर्चा का विषय बन सकता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.