Indian Constitution : पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ 25 मई को, प्रदेश प्रभारी के. राजू और अध्यक्ष केशव महतो कमलेश करेंगे संबोधित

SHARE:

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आगामी 25 मई 2025 को ‘जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन साकची पोस्ट ऑफिस के सामने पार्किंग स्थल पर अपराह्न 3:00 बजे से किया जाएगा। रैली की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें रैली के प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।



जिलाध्यक्ष दुबे ने बताया कि रैली को प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी सिरीबेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद गुरमीत सिंह सप्पल, मंत्री राधाकृष्णन किशोर, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।



उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य भारतीय संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण करना है। इसमें प्रखंड, मंडल, पंचायत व वार्ड स्तर के नेता, कार्यकर्ता, आम जनता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।



बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड व मंडल स्तर पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग के माध्यम से प्रचार किया जाएगा तथा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान चलाकर लोगों को आमंत्रित करेंगे। हर समाज के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को भी रैली में शामिल होने का आमंत्रण दिया जाएगा।



बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद (उपाध्यक्ष) ने किया।
इस अवसर पर राकेश कुमार तिवारी, देविका सिंह, सामंता कुमार, फिरोज खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, शशी कुमार सिन्हा, नूरजहां वारसी, अपर्णा गुहा, शफी अहमद खान, राजकुमार वर्मा (सोशल मीडिया चेयरमैन), संजय यादव, सचिन कुमार सिंह, प्रभात रंजन, अजय शर्मा, शमशेर आलम समेत अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Comment