Wildlife Photography : फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अनुप मिश्रा को प्रथम पुरस्कार, जैव विविधता दिवस पर मुख्य सचिव ने किया सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : राजधानी रांची में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार और फोटो जर्नलिस्ट अनुप मिश्रा को ‘फोटोग्राफी प्रतियोगिता – FAUNA’ में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें झारखंड की मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।



झारखंड राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा डोरंडा स्थित पलाश सभागार में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण के महत्व को रेखांकित करना और आम लोगों में जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी के अलावा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव श्री सचिन अबू बकर सिद्दीकी और जैव विविधता बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शैलजा सिंह भी उपस्थित रहीं।



वक्ताओं ने प्रकृति और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए जैव विविधता को संरक्षित करने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।



अनुप मिश्रा को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट फोटोग्राफी और जैव विविधता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया। उनकी तस्वीरों ने न सिर्फ जीव-जंतुओं की सुंदरता को दर्शाया, बल्कि उनके संरक्षण की आवश्यकता को भी प्रभावशाली ढंग से सामने रखा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.