मंडल में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 21 मई 2025 : मानगो मंडल में आज भारतीय सेना के शौर्य और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के मंडल अध्यक्ष  बिनोद राय ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और देशभक्त शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ. जटा शंकर पाण्डेय रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने पूरे विश्व को भारत की सैन्य क्षमता का एहसास करा दिया है। “अब कोई भी देश भारत की ओर आँख उठाकर देखने की हिमाकत नहीं करेगा,” उन्होंने कहा। उन्होंने इस सफलता का श्रेय भारतीय सेना के साथ-साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को देते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की।

इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुख नेता भी उपस्थित थे। इनमें ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता श्री धर्मेंद्र प्रसाद, युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी श्री तन्मय झा, श्रीमती स्वेता तिवारी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री विकास जायसवाल, श्री संतोष उपाध्याय, श्री मनोज गिरी, श्री घनश्याम साव, प्रो. यू.पी. सिंह, श्री नित्यानंद सिन्हा, श्री संजय सिंह, श्री अर्जुन शर्मा, श्री सुशील पाण्डेय और श्री नवनीत तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। तिरंगा यात्रा देशभक्ति के नारों और जोश के साथ निकाली गई, जिसने पूरे मानगो क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.