जनता दरबार में जिला दण्डाधिकारी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का त्वरित समाधान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।


जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने राशन कार्ड में त्रुटि, नाली जाम की समस्या, सड़क निर्माण, भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा, कम्यूनिटी सेंटर की आवश्यकता, पारिवारिक विवाद, जमीन के लेनदेन में धन की हेराफेरी तथा भूमि विवाद जैसे महत्वपूर्ण विषय उपायुक्त के समक्ष रखे।



श्री मित्तल ने सभी मामलों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक शिकायत की त्वरित जांच कर निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। कई आवेदनों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।



उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हो।



उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम जन की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनना और उनके समाधान को सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन नागरिकों की सेवा और जनहित में कार्य करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासन से मिली तत्परता पर संतोष जताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.