दक्षिण घाघीडीह पंचायत मंडप का हुआ उद्घाटन, ग्रामीण विकास को मिली नई गति

Share करें

✓ Link copy हो गया!


विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन, कहाआधारभूत सुविधाएं होंगी जनसेवा का आधार

जमशेदपुर, पोटका: पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड स्थित दक्षिण घाघीडीह ग्राम पंचायत में सोमवार को नवनिर्मित पंचायत मंडप का भव्य उद्घाटन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर मंडप का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, पंचायत भवन जैसी आधारभूत सुविधाएं गांवों को प्रशासनिक रूप से सशक्त बनाएंगी और जनसेवा में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र के अन्य पंचायतों में भी जल्द ऐसी ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनीत प्रकाश, दक्षिण घाघीडीह पंचायत के मुखिया भरत जोरा, पंचायत समिति सदस्य प्रभा हाँसदा एवं सुषमा जोरा, पंचायत अध्यक्ष सामू प्रसाद, झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी और नेता मनोज नाहा समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.