Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरता के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों का जताया आभार

SHARE:

Counter-Terrorism :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को श्रीनगर में सुरक्षा बलों से मुलाकात की और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान दिखाई गई बहादुरी और समर्पण के लिए जवानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह न सिर्फ देश के रक्षा मंत्री के रूप में, बल्कि एक गौरवपूर्ण भारतीय नागरिक के तौर पर भी उनका आभार व्यक्त करने आए हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा, “इस विषम परिस्थिति में, आप सबके बीच आकर, आज मैं, बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हमारे प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान आपने जो कुछ किया, उसने पूरे देश को गर्व से भर दिया है।” उन्होंने कहा कि यह वीरता देश की सुरक्षा में लगे हर नागरिक के मन में गर्व और विश्वास भरती है।

“मैं अभी भले ही आपका रक्षा मंत्री हूं लेकिन उससे पहले तो भारत का नागरिक हूं… मैं आज भारत के नागरिक के रूप में भी आपका आभार प्रकट करने आया हूं,” सिंह ने भावुक स्वर में कहा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की विस्तृत जानकारी गोपनीय है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह एक महत्वपूर्ण सुरक्षा अभियान था, जिसमें आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के तहत बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

Leave a Comment