Jharkhand Politics : हरिनाम संकीर्तन में पहुंचे विधायक समीर मोहंती, की श्री राधा-कृष्ण की आराधना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के तरंगा एवं कामारीगौरा ग्राम में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ भक्ति रस में डूबकर श्री राधा-कृष्ण की आराधना की।



इस अवसर पर विधायक मोहंती ने ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि एवं क्षेत्र में शांति व विकास के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि “भक्ति से ही शक्ति प्राप्त होती है और हरि नाम संकीर्तन आत्मा को शांति व समाज को एकता प्रदान करता है।”



कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धाभाव से शामिल हुए। कीर्तन के माध्यम से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया गया। विधायक ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और सामाजिक समरसता भी मजबूत होती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें