AJSU protest against traffic policeआजसू ने जमशेदपुर में यातायात पुलिस के दुर्व्यवहार के खिलाफ हस्ताक्षर और पोस्टकार्ड अभियान के साथ चरणबद्ध विरोध की घोषणा की है।

Jamshedpur :शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा आम नागरिकों के साथ किए जा रहे अमानवीय व्यवहार के विरोध में आजसू पार्टी ने पहले चरण के आंदोलन की घोषणा कर दी है। शनिवार, 19 अप्रैल 2025 को आजसू पार्टी की जिला समिति की बैठक पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ जनआक्रोश तेजी से उभर रहा है। यह मुद्दा अब ज्वालामुखी बनने की कगार पर है और पार्टी इसे गंभीरता से लेते हुए मैदान में उतरेगी।

थाने-थाने होगा पोस्टकार्ड और हस्ताक्षर अभियान

कन्हैया सिंह ने बताया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक संयोजक टीम गठित की गई है, जो राज्य के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और राज्यपाल को हजारों नागरिकों की भावनाएं पोस्टकार्ड और हस्ताक्षर के माध्यम से प्रेषित करेगी। इससे सरकार को सीधे जनता की आवाज का एहसास कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन कोई सामान्य विरोध नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सशक्त जनआंदोलन होगा।

ट्रैफिक पुलिस के दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ी, जनता परेशान

बैठक में कहा गया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा परीक्षार्थियों, अस्पताल जा रही महिलाओं और स्कूली छात्राओं को सड़कों पर परेशान किया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है। संकटा सिंह पेट्रोल पंप की घटना इसका ताजा उदाहरण है।

कन्हैया सिंह ने सवाल किया कि जब सत्ता पक्ष के विधायक भी सदन में यह मुद्दा उठा रहे हैं, तो आम जनता की कौन सुनेगा?

शहर के प्रमुख चौकों पर होगा धरना प्रदर्शन

आंदोलन की शुरुआत सोमवार से स्टेशन चौक से होगी, इसके बाद क्रमशः गोविंदपुर अन्ना चौक, मानगो चौक, डिमना चौक, गोलमुरी चौक, बारिडीह चौक, बिस्टुपुर गोलचक्कर और साकची चौक पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

पार्टी ने दावा किया है कि यह विरोध जनता को साथ लेकर एक बड़ा जनआंदोलन बनेगा।

बैठक में जुटे वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता

बैठक में प्रणव मजूमदार, संजय मलाकार, अशोक मंडल, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, मृत्युंजय सिंह, कृतिवास मंडल, चंद्रश्वर पांडेय, देवशिष चौधरी, सुधीर सिंह, संगीता कुमारी, उमाशंकर सिंह, हैरी एंथोनी, मुन्ना कुमार, पुष्पा सिंह, आलोक ओझा सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Bagbera waste disposal बागबेड़ा के बढ़ते कचरा संकट पर आखिरकार प्रशासनिक ध्यान गया क्योंकि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और विधायक संजीव सरदार ने पंचायती राज विभाग पर तत्काल कचरा प्रबंधन कार्रवाई के लिए दबाव डाला।

Journalist Sanjeev Mehta recovery वरिष्ठ पत्रकार  प्रेस क्लब सरायकेला खरसावां के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता को गंभीर ब्रेन हेमरेज के बाद 2 दिन बाद आया होश सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब द्वारा समय पर जुटाई गई क्राउड-फंडिंग और टीएमएच में विशेषज्ञ देखभाल के कारण उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ।

Mango flyover construction आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस ने जमशेदपुर में मानगो फ्लाईओवर निर्माण में बाधा डालने के आरोप में विधायक सरयू राय के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, कानूनी कार्रवाई और बड़े पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी दी

Bagbera water crisis पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा निजी पानी के टैंकर की व्यवस्था कर बागबेड़ा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को राहत पहुंचाई गई है, जिससे पूरे भीषण गर्मी में मुफ्त पेयजल सुनिश्चित हुआ है।