Press Club Seraikela Kharsawan Annual Meet प्रेस क्लब सरायकेला-खरसावां का वार्षिक मिलन समारोह खरसावां के आकर्षिणी गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। इस दौरान पत्रकारों को 5 लाख का बीमा पत्र सौंपा गया और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग उठी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

प्रेस क्लब सरायकेला-खरसावां का भव्य वार्षिक मिलन समारोह

Kharsawan : प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का वार्षिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम रविवार को खरसावां के आकर्षिणी गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। इस मौके पर जिले के तमाम पत्रकारों के साथ विशिष्ट अतिथियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई के प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, गम्हरिया सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, खरसावां एजीएम राजेश राम समेत प्रेस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

5 लाख का बीमा सौंपा गया पत्रकारों को

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रेस क्लब के सभी पंजीकृत पत्रकारों को 5 लाख रुपये का बीमा पत्र सौंपा गया। क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने कहा कि यह बीमा योजना पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए क्लब और भी पहल करेगा।

प्रेस क्लब के 4 साल का सफर और नई उपलब्धियां :-मनमोहन सिंह राजपूत

इस अवसर पर प्रेस क्लब के 4 वर्ष पूरे होने का जश्न भी मनाया गया। अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसे सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने क्लब की अब तक की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह क्लब अब झारखंड के बड़े प्रेस क्लबों में गिना जाता है।

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग उठी

अध्यक्ष ने राज्य सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और पत्रकारों के लिए न्यूनतम 10 लाख रुपये का बीमा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के समय पत्रकारों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता आवश्यक है और इसके लिए पत्रकार संगठनों को गंभीरता से विचार करना होगा।

सम्मान और मनोरंजन के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद अतिथियों का शॉल और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर पत्रकारों ने लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया और आपसी संवाद से पेशेवर संबंधों को और मजबूत किया। अंत में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के संकल्प के साथ सभी पत्रकार अपने कार्यक्षेत्र के लिए रवाना हुए।

ये रहे शामिल

इस भव्य आयोजन में प्रेस क्लब के लगभग 65 पत्रकारों ने भाग लिया। मुख्य रूप से महासचिव रमजान अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष सुमंगल कुंडू, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता, संरक्षक मोहम्मद दिलदार अंसारी, उपाध्यक्ष अरुण कुमार मांझी, प्रवक्ता संजय मिश्रा, अजय कुमार, उमाकांत कर, बलराम पांडा, संतोष साहू, विद्युत महतो सहित कई वरिष्ठप त्रकार कार्यक्रम का हिस्सा बने।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.