Surya Mandir Siddhgoda Pancham Sthapna Diwasसूर्य मंदिर सिद्धघोड़ा में राम मंदिर पंचम स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :जमशेदपुर के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर सिद्धघोड़ा में राम मंदिर पंचम स्थापना दिवस इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा गोलमारी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 फरवरी 2025 को शाम 3:00 बजे भव्य शोभायात्रा और नगर भ्रमण निकाला जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

22 फरवरी से 28 फरवरी तक राम महोत्सव

राम मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 22 फरवरी 2025 (शनिवार) से 28 फरवरी 2025 (शुक्रवार) तक भव्य राम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध आचार्य श्री राजेंद्र जी महाराज कथा वाचन करेंगे, जिससे भक्तगण आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर सकेंगे।

1 मार्च को भव्य भंडारे का आयोजन

1 मार्च 2025 (शनिवार) को दोपहर 12:00 बजे सूर्य मंदिर के शंख मैदान में महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस भंडारे में सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है ताकि वे इस पावन अवसर पर पुण्य लाभ अर्जित कर सकें।

 

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस अवसर पर शहरवासियों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लें और भगवान राम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करें।

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.