BJP leader Sachchidanand Rai death,BJP के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद राय के निधन से शोक में डूबा जमशेदपुर, सभी कार्यक्रम रद्द

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद राय का शनिवार को 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे कोल्हान के पहले जिला संयोजक और सिंहभूम के जिला महामंत्री रहे थे। लंबे समय से बीमार चल रहे राय का टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे BJP संगठन में शोक की लहर दौड़ गई।

BJP नेताओं ने जताया शोक, सभी कार्यक्रम स्थगित

सच्चिदानंद राय के निधन की खबर मिलते ही जमशेदपुर BJP ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए, जिसमें दिल्ली में पार्टी की जीत का जश्न भी शामिल था। BJP जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने विजया गार्डन स्थित उनके आवास पर जाकर परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।

रघुवर दास बोले— संगठन और समाज को अपूरणीय क्षति

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गहरा शोक जताते हुए कहा,

“सच्चिदानंद राय जनसंघ काल के नेता थे, जिन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनका जाना संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी विचारधारा और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”

अर्जुन मुंडा— राय का संघर्ष हमेशा रहेगा याद

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा,

“सच्चिदानंद राय जी का संपूर्ण जीवन संगठन, विचारधारा और जनसेवा को समर्पित था। उनकी सादगी और संघर्ष हमें हमेशा प्रेरित करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।”

रविवार को BJP कार्यालय में अंतिम विदाई

रविवार सुबह 10:30 बजे सच्चिदानंद राय का पार्थिव शरीर साकची स्थित BJP जिला कार्यालय लाया जाएगा। यहां पार्टी कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और अंतिम विदाई देंगे।

BJP के इस मजबूत स्तंभ के निधन से संगठन को बड़ी क्षति हुई है। राय का समर्पण और उनकी संगठन क्षमता हमेशा कार्य

कर्ताओं को प्रेरित करती रहेगी।

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.