Congress Jamshedpur भारतीय प्रवासियों के निर्वासन पर कांग्रेस का आक्रोश, जमशेदपुर में जोरदार प्रदर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के जबरन निर्वासन और अमानवीय व्यवहार के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर जमशेदपुर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अतुल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी मार्केट में विरोध जताया।

भारतीयों का अपमान सहन नहीं करेंगे’— कांग्रेस जिलाध्यक्ष

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा,

“अमेरिकी सरकार ने भारतीय प्रवासियों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया। हवाई जहाज में उन्हें हथकड़ी पहनाकर निर्वासित करना मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। यह भारत के सम्मान पर सीधा आघात है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

उन्होंने केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी सरकार की विफल विदेश नीति के कारण भारतीयों का यह अपमान हुआ। जब प्रवासियों को भारत लाया गया, तो उन्हें कैदी वाहन में ले जाया गया, जो शर्मनाक है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार की चुप्पी और नाकाम विदेश नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रवासी भारतीयों की रक्षा करने में विफल रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल हो रही है।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव खगेनचंद्र महतो, रविंद्र मौर्या, सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, गुरदीप सिंह, अरुण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, विनोद यादव, अखिलेश यादव, कुमार गौरव, हरिहर प्रसाद, राहुल गोस्वामी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

कांग्रेस ने मांग की है कि मोदी सरकार तुरंत इस मामले में अमेरिका से जवाब तलब करे और भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। कांग्रेस नेताओं ने साफ किया कि अगर सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.