Delhi election results Final दिल्ली में 27 साल बाद BJP की प्रचंड जीत, AAP सिमटी, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

BJP को 27 साल बाद मिली दिल्ली की सत्ता

Delhi election results:दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 48 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। 27 साल के लंबे इंतजार के बाद BJP को दिल्ली की सत्ता में पूर्ण बहुमत मिला है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है, और वह केवल 22 सीटों तक सिमट गई। कांग्रेस के लिए यह चुनाव किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा क्योंकि उसका खाता भी नहीं खुला।

इस चुनाव में AAP के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। यह हार आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि पिछले चुनावों में AAP ने दिल्ली में एकतरफा जीत दर्ज की थी।

अब बड़ा सवाल—दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन?

BJP की प्रचंड जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? पार्टी के अंदर कई दावेदार सामने आ सकते हैं, लेकिन अंतिम फैसला हाईकमान को लेना है। आने वाले दिनों में BJP नेतृत्व इस पर मुहर लगाएगा।

दिल्ली की राजनीति में इस बार का चुनाव ऐतिहासिक रहा, जिसने सत्ता का पूरा गणित बदलकर रख दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नई सरकार दिल्ली के विकास को किस

दिशा में लेकर जाती है।

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.