Mahakumbh Special Trains चक्रधरपुर रेल मंडल महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनों की तैयारी, कई नियमित ट्रेनें रद्द

Share करें

✓ Link copy हो गया!

चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।

Chakradharpur :रेल प्रशासन एक ओर महाकुंभ 2025 के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित कर रहा है, तो दूसरी ओर चक्रधरपुर रेल मंडल और रांची रेल मंडल से गुजरने वाली कई नियमित ट्रेनों को 28 से 31 जनवरी के बीच रद्द कर दिया गया है।

कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द?

28 से 31 जनवरी के बीच रद्द की गई ट्रेनों की सूची:

12826 आनंदविहार – रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: 28 जनवरी को रद्द।

12825 रांची – आनंदविहार झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: 30 जनवरी को रद्द।

12281 भुवनेश्वर – नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस: 29 जनवरी को रद्द।

12282 नई दिल्ली – भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस: 30 जनवरी को रद्द।

20839 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस: 29 जनवरी को रद्द।

20840 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस: 31 जनवरी को रद्द।

महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को मिला चाईबासा में ठहराव

दक्षिण पूर्व रेलवे ने चाईबासा के लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए भुवनेश्वर-टूंडला महाकुंभ स्पेशल ट्रेन का ठहराव 22 और 24 जनवरी को चाईबासा स्टेशन पर देने का निर्णय लिया है। यह फैसला महाकुंभ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.