Big Breking: भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली AIIMS पहुंचे, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने की मुलाकात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नई दिल्ली: लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए आज एयर एंबुलेंस से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया। कड़िया मुंडा, जो पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, को रांची से विशेष इंतजामों के साथ दिल्ली लाया गया। उनकी हालत को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम पहले से ही उनकी देखभाल में जुटी हुई थी।

केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने लिया स्वास्थ्य का जायजा

दिल्ली AIIMS पहुंचने के तुरंत बाद केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने वहां पहुंचकर कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से बातचीत की और उनके बेहतर उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

संजय सेठ ने कहा, “कड़िया मुंडा झारखंड और पूरे देश की राजनीति में एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हम पूरी कोशिश कर रहे हैं।”

भाजपा नेता नंदकिशोर अरोड़ा भी रहे साथ

संजय सेठ के साथ भाजपा नेता नंदकिशोर अरोड़ा भी AIIMS पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बातचीत कर कड़िया मुंडा की स्थिति का जायजा लिया और पार्टी की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

राजनीतिक और सामाजिक योगदान

कड़िया मुंडा भारतीय राजनीति में एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं। झारखंड के जनजातीय समाज और भाजपा के लिए उनका योगदान अतुलनीय है। लोकसभा के उपाध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका ने संसदीय प्रक्रियाओं में नई दिशा दी। कड़िया मुंडा के बीमार होने की खबर से झारखंड में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता है। राज्यभर में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें