भाजपा जमशेदपुर महानगर में सक्रिय सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर में सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। प्राथमिक सदस्यता अभियान की सफलता के बाद अब इस नए अभियान के तहत पार्टी को बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस संबंध में भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा ने की। बैठक में जिला पदाधिकारी, सदस्यता अभियान की टोली, मंडल अध्यक्ष और मंडल के संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित थे। बैठक में सक्रिय सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए विशेष रणनीतियां बनाई गईं। इसके तहत प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर तक अभियान को गति देने के लिए एक विशेष टोली का गठन किया गया है। यह टोली नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन की गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी।

जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा, “भाजपा के हर कार्यकर्ता की भूमिका संगठन की मजबूती में अहम है। सक्रिय सदस्यता अभियान के जरिए हम पार्टी के विस्तार और जड़ों को और अधिक मजबूत करेंगे। हमारा उद्देश्य पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाना है।” उन्होंने यह भी कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान से नए और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ेगा, जिससे संगठन को सशक्त और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

जिला सदस्यता अभियान संयोजक डॉ. राजीव कुमार ने अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी मंडलों में सक्रिय सदस्यता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मौके पर मुख्य रूप से  जिला महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला मंत्री मिली दास, सह मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह, आईटी सेल प्रभारी बिनोद सिंह, सोशल मीडिया सह प्रभारी अमित सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय और उपाध्यक्ष कृपा सिंधु महतो एवं सभी मंडल अध्यक्ष, सदस्यता अभियान के संयोजक और सह संयोजक मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें