Jamshedpur Congress March जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत जमशेदपुर में पदयात्रा का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गोलपहाड़ी से खासमहल तक निकली कांग्रेस की पदयात्रा

Jamshedpur:जमशेदपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर के नेतृत्व में गोलपहाड़ी से खासमहल तक निकाली गई। कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर खासमहल चौक तक पहुंची इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुए।

महापुरुषों को किया गया नमन, गूंजे जोशीले नारे

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री और बिरसा मुंडा जैसे महान नेताओं के बलिदान को याद करते हुए नारे लगाए।

जोशीले नारों में यह आवाजें प्रमुख रहीं:

महात्मा गांधी का ये बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान”

जय संविधान, जय भीम, जय बापू”

संविधान की हत्या करना बंद करो”

“मोदी सरकार हाय-हाय”

संविधान पर हमले के खिलाफ एकजुटता की अपील

पदयात्रा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा, “आज हमारे संविधान पर हमला हो रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाक के नीचे ये सब हो रहा है। यह भारत के लिए बेहद चिंताजनक है। हमें संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मजबूत भागीदारी

इस पदयात्रा में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, सतीश तिर्की, महेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र सोनकर, अजय शर्मा, भरत सिंह, रंजीत झा, शुभम झा और निखिल कुमार समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें