Jamshedpur MLA Anganwadi Visit विधायक पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर के आंगनबाड़ियों का किया दौरा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

आंगनबाड़ियों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Jamshedpur :जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को अपने क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा कर उनकी मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सिदगोड़ा, विद्यापतिनगर और बिरसानगर के आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, पोषण आहार की गुणवत्ता, स्वच्छता और शिक्षा सामग्री का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी नेहा खालको भी मौजूद रहीं।

बच्चों और सेविकाओं से संवाद

विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं और सहायिकाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने बच्चों से भी मिलकर उनके अनुभवों को जाना। विधायक ने सेविकाओं द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए उनकी कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

डिजिटल सुधार और पारदर्शिता पर बल

विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्रों की रिपोर्टिंग और संचालन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी बल्कि व्यवस्थाओं में सुधार भी होगा। उन्होंने आंगनबाड़ियों में एक सूचना बोर्ड लगाने का सुझाव दिया, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी हो।

बुनियादी सुविधाओं के सुधार का आश्वासन

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र के आंगनबाड़ियों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण और शिक्षा मिले, इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से ठोस कदम उठाए जाएंगे।

 

 

 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें