Election 2024:  कांग्रेस-भाजपा नहीं कर रही ब्राह्मण समाज का सम्मान, चुनाव में भुगतना पड़ेगा इसका खामियाजा: दिलीप पाण्डेय

SHARE:


Dhanbad: अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने हमारे सवांदाता से बातचीत के दौरान कहा धनबाद लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो और कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह द्वारा ब्राह्मणों से दूरी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की दोनों पार्टीयों के प्रत्याशी द्वारा जिले के तमाम ब्राह्मणों को अनदेखा किया जा रहा हैं। जिसका खामियाजा दोनों प्रत्याशीयों को भुगतना पड़ सकता हैं। उन्होंने बताया की  ब्राह्मण समाज में पकड़ रखने वाले कई व्यक्तियों का कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह व भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो अनदेखी कर रहें है जिससे जिले का ब्राम्हण समाज अपने को अपमानित महसूस कर रहा हैं। प्रत्येक चुनाव में ब्राम्हण समाज की अहम् भागिदारी रहीं हैं। ऐसे में इस बार ब्राह्मण समाज अपना निर्णय लेने पर मजबूर हो जाएगा। जिस तरह से लोकसभा चुनाव का प्रचार -प्रसार दोनों पार्टियों के द्वारा जोरो शोर से चल रहा है, जिसमे सभी ब्राह्मणों को किसी भी तरह से सूचित नहीं किया गया और ना ही संपर्क किया गया।

उन्होंने कहा दोनो प्रत्याशीयों ब्राह्मण समाज इस समय नाराज चल रहें हैं। दोनों पार्टीयां ब्राम्हणों के सम्मान की बात तो करती हैं पर सच्चाई इससे कोसों दूर हैं। लोकसभा चुनाव का यह महापर्व चल रहा है और इस समय में एक भी ब्राह्मणों को किसी भी पार्टी के द्वारा किसी भी प्रकार का महत्व नहीं देना एक तरह से ब्राह्मणों का अपमान हैं। अगर हम ब्राह्मण समाज के लोगों ने चाह लिया तो दोनो पार्टीयों के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। बताते चलें कि जिस तरह से ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय का बयान आया हैं ऐसे में प्रत्याशियों को उनके मन की बात समझनी होगी वर्ना यह समाज अपमानित होने की वजह से पाशा पलट सकता हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें