Jharkhand Board Exam 2025 झारखंड बोर्ड परीक्षा 2025 का रास्ता साफ, डॉ नटवा हांसदा बने जैक अध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

RANCHI:झारखंड में आठवीं से 12वीं तक की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन का रास्ता साफ कर दिया है। इसके लिए सरकार ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।

डॉ नटवा हांसदा बने नए जैक अध्यक्ष

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, रांची के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ नटवा हांसदा को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरकार ने गुरुवार, 6 फरवरी 2025 को उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी। अब उनके नेतृत्व में झारखंड बोर्ड परीक्षाओं का संचालन होगा।

तीन साल का होगा कार्यकाल

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, डॉ नटवा हांसदा की नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से शुरू होगा। इस आदेश को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निर्देश पर जारी किया गया है।

झारखंड बोर्ड (JAC) की आठवीं, नौवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन अब नए अध्यक्ष के मार्गदर्शन में किया जाएगा। जल्द ही झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) परीक्षा कार्यक्रम और अन्य दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।

क्या होगा वेतन और भत्ता?

सरकार के अनुसार, डॉ नटवा हांसदा को झारखंड अधिविद्य परिषद (संशोधन) अधिनियम 2006 के तहत वेतन और भत्ते दिए जाएंगे। उनकी सेवा शर्तें भी अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप तय की गई हैं।

 

 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.