Tatanagar Vande Bharat Express जमशेदपुर को दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, अप्रैल से शुरू हो सकता है संचालन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 jamshedpur:झारखंड के जमशेदपुर (टाटानगर) के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे जल्द ही टाटानगर से वाराणसी और बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के लिए दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। रेलवे ने इसको लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, और सर्वे का काम पूरा हो चुका है।

दो नए रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टाटानगर से वाराणसी और टाटानगर से बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है। इन रूट्स पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

अप्रैल से शुरू हो सकता है संचालन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन अप्रैल 2025 से शुरू हो सकता है। हाल ही में इन रूट्स पर सर्वे पूरा कर लिया गया है और जल्द ही रेलवे बोर्ड की अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है।

वाराणसी और बिलासपुर के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

टाटानगर से वाराणसी और बिलासपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। अभी तक इन शहरों के लिए सीमित ट्रेन सेवाएं थीं, जिससे यात्रियों को सफर में दिक्कतें होती थीं। वंदे भारत के शुरू होने से सफर न सिर्फ तेज होगा बल्कि अधिक आरामदायक भी हो जाएगा।

 

 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.