केयू में पहली बार एलबीएसएम कॉलेज करा रहा इंटर कॉलेज बिजनेस क्विज कंटेस्ट, 12 कॉलेजों के 60 छात्र होंगे शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में आगामी 15 जुलाई को इंटर कॉलेज बिजनेस क्विज कंटेस्ट का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर कोल्हन विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति हरि कुमार केसरी मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजेंद्र भारती, वित्त पदाधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह, वोकेशनल को-ऑर्डिनेटर डॉ संजीव आनंद भी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

कार्यक्रम के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ विजय प्रकाश और को-ऑर्डिनेटर डॉ मौसमी पाल हैं। इसमें 12 कॉलेजों के कॉमर्स विभाग के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रत्येक कॉलेज की टीम में पांच विद्यार्थी होंगे। प्रतियोगिता का फाइनल पांच राउंड के आधार पर किया जाएगा।  प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को विनर और रनर के रूप में पुरस्कृत किया जाएगा। अन्य टीमों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

कोल्हन विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज बिजनेस क्विज कंटेस्ट का आयोजन पहली बार किया गया है। इसका उद्देश्य वाणिज्य के विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास है। साथ ही वे व्यवसाय के क्षेत्र में परिपक्व हो कर स्वावलम्बी बन सकें। रविवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक झा ने आयोजन स्थल पर तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान डॉ डीके मित्रा, डॉ मौसमी पॉल, डॉ विनय कुमार गुप्ता, प्रो बिनोद कुमार, डॉ कुमारी रानी, मोहन साहू, दुर्गेश दास समेत कई विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.