विधायक मंगल कालिंदी ने दिया मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर स्थित पटेल भवन में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, आम आदमी पार्टी, सीपीआई के गोविंदपुर क्षेत्र के प्रमुख नेताओं एवं सेक्टर इंचार्ज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो नेता प्रकाश दुबे ने की। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि पिछली सरकार ने गोविंदपुर क्षेत्र के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किय। सड़कों की बदहाली के चलते जनता का बुरा हाल था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार ने 10 किलोमीटर सड़क के साथ-साथ पार्क का निर्माण, विभन्न मंदिर निर्माण, 100 चापाकाल, घर-घर तक पेंशन पहुंचने का कार्य किया। आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के तमाम नेता व कार्यकर्ता घर-घर जा कर सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के लोगो तक पहुंचाएं, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः महागठबंधन की सरकार बने।

जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने कहा कि हम गोविंदपुर के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। स्कूल भवनों को दुरुस्त किया जा रहा है। गोविंदपुर में विकास की गंगा बह रही है। बैठक में महागठबंधन के बीडी राय, देवशरण सिंह, शिवलाल लोहार, नरेश गौरा, अरविंद साहू, मनोज उपाध्याय, नागेंद्र तिवारी, ददन यादव, सुनील कुशवाहा, ओम प्रकाश, श्रवण कुमार, राजेंद्र राम ने भी अपने विचार रखे।

बैठक का संचालन जक्ता सोरेन एवं धन्यवाद ज्ञापन शिवलाल लोहरा ने किया। इसमें कांग्रेस के राजकिशोर यादव, सीपीआई के शिभाधार विश्वकर्मा, राष्ट्रीय जनता दल के अरविंद ठाकुर, आम आदमी पार्टी के बलराम, महिला नेत्री मीना देवी, कन्हैया यादव, मनोज यादव, सुनील सिंह, विकास कुमार, सत्यम सिंह ,आनंद मिश्रा, संतोष यादव, संतोष विश्वकर्मा, विमलेश कुमार, उमाशंकर कुमार, सैयद हक, माधुरी देवी, कविता देवी, जितेंद्र ठाकुर, मीना देवी, आशा देवी, बैसाखी देवी, बुलबुल दास, उप मुखिया विभा सिंह, जगत सोरेन, शिवलाल लोहरा, चंदन पांडेय, लक्ष्मण मुंडा, बालाजी भगत, दिनेश सिंह, सनी सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.