Jamshedpur : मन की शांति, मानसिक तनाव से मुक्ति तथा आध्यात्मिक सुख एवं आंतरिक शांति के उद्देश्य से बोधि सोसाइटी, बौद्ध विहार, साकची की ओर से 1 से 10 अक्टूबर 2026 तक 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी बौद्ध भिक्षु भदंत डॉ. बुद्धपाल महाथेर ने दी।
उन्होंने बताया कि शिविर में प्रतिभागियों को भगवान बुद्ध द्वारा बताए गए विपश्यना ध्यान की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक साधना से परिचित कराया जाएगा। विपश्यना को जीवन जीने की एक महत्वपूर्ण साधना बताते हुए उन्होंने कहा कि यह मन की चंचलता और अशांति को कम करने तथा आंतरिक शांति एवं मानसिक संतुलन विकसित करने में सहायक मानी जाती है।
शिविर के दौरान साधकों को नियमित ध्यान, आत्मनिरीक्षण तथा मन की प्रकृति को समझने की प्रक्रिया से गुजरने का अवसर मिलेगा। शिविर का संचालन संयुक्त राज्य अमेरिका से प्रशिक्षित विपश्यना ध्यान आचार्य पराग पटेल करेंगे। उनके साथ कोलकाता से सहायक आचार्य डॉ. तापस बरुआ भी साधकों का मार्गदर्शन करेंगे।
सीमित सीटें, पूर्व पंजीकरण अनिवार्य
बोधि सोसाइटी के अध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ ने बताया कि शिविर में सीटें सीमित हैं और इसमें भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
इच्छुक साधक पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए भदंत डॉ. बुद्धपाल महाथेर – +91 7501075876 तथा भदंत परमानंद भिक्षु – +91 9334983467 से संपर्क कर सकते हैं।
आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ एवं महासचिव साधन बरुआ ने शिविर को लेकर तैयारियों की जानकारी दी।

















