हर हर महादेव का भजन संध्या कार्यक्रम आज,संरक्षण अमरप्रीत सिंह काले ने स्वयंसेवकों को सौपा कार्य क्षेत्र की जिम्मेदारी।

श्रद्धालुओं के स्वागत में सज धज कर तैयार भब्य पंडाल,श्रोताओं को हर हाल में सुविधा सुनिश्चित करेंगे स्वयंसेवक :- काले

जमशेदपुर। हर हर महादेव सेवा संघ के द्वारा बीते 21 वर्षों से आयोजित किए जाने वाले भजन कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर भजन गायिका कल्पना पटवारी जमशेदपुर पहुँची।उनके साथ 15 सदस्यीय टीम को संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले व उनके टीम के द्वारा स्वागत किया गया। रविवार को संस्था की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए संघ के स्वयंसेवकों की एक मह्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

गुरुद्वारा मैदान मे आयोजित बैठक में संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने उपस्थित स्वयंसेवकों से कहा बाबा भोलेनाथ की भक्ति के से जुड़े भजन में आने वाले सभी स्वयं महादेव का रूप में आते हैं। उनके आने से ही कार्यक्रम की सफलता होती है। श्रोताओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसे हम सबको सुनिश्चित करना होगा। साकची गुरुद्वारा मैदान के दोनों गेट से श्रद्धालुओं का प्रवेश होगा। इसके लिए पास जारी किया गया है।

गेट पर अनुशासित ढंग से प्रवेश व यथायोग्य सीट पर श्रद्धालुओं को बिठाने पर विशेष ख्याल रखना है। मैदान में पक्का पंडाल बनाया गया। जहा कुर्सी लगा दी गयी है। बड़ा स्टेज बनाया गया है। कालीमाटी रोड पर दोनों ओर भब्य विद्युत् सज्जा से सजाया गया। सोमवार शाम बाबा भोलेनाथ की कृपा से भजन संध्या में उत्सव माहौल बनी रहेगी।

बैठक में संरक्षक बृजभूषण सिंह,अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू,नरेंद्र सिंह नींदी,पूर्व अध्यक्ष राजू मारवाह,जितेंद्र सिंह चावला,लाली सिंह,राघवेन्द्र शर्मा, पी एन पांडे, कृष्ण शर्मा काली, पप्पू राव, जूगुन पांडे, महेश मिश्रा, सरबजीत सिंह टोबी, बिभाष मजुमदार, नवीन तिवारी, प्रिंस सिंह, धीरज चौधरी, सुमन कुमार सहित सदस्सहित संघ के स्वयंसेवकों की उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pahalgam terror attack जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया, आतंकवाद का पुतला जलाया और पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक सैन्य कार्रवाई की मांग की जिसमें 27 पर्यटक मारे गए थे।