अस्तित्व के सदस्यों ने सैनिकों संग मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अस्तित्व संस्था की संस्थापिका और सामाजिक कार्यों से शहर में अपनी पहचान बनानेवाली प्रसिद्ध  समाजसेवी मीरा तिवारी ने अपने संस्था के सदस्यों के साथ जमशेदपुर के  सोनारी स्थित आर्मी कैंप में मौजूद देश की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों की कलाई पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।

संस्था के सदस्यों ने सोनारी स्थित शैन्य शिविर में उपस्थित सभी सैनिक भाइयों और उच्च अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर श्रीमती तिवारी ने कहा कि जो सैनिक रात दिन हमारे देश के बॉर्डर पर अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश के दुश्मनों से हमारी रक्षा करते है और भारतीय त्योहारों में प्रमुख रक्षा बंधन के दिन अपने  परिवारसे दूर होते है ऐसे में हम बहनें उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा की कामना करते है। हर्षोल्लास पूर्वक इस माहौल में सैनिक भाइयों ने वहां मौजूद बहनों को उपहार देकर सम्मान पूर्वक विदा किया। इस पुनीत और हर्षित बेला में संस्था की ओर से ऊषा सिंह,रानी कालुंडिया, बैजयंती बारी,सुमित्रा पांडा और अनीता देवी,रीमा जैसवाल सहभागी रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.