सीतारामडेरा-साकची में विधायक निधि से स्वीकृत पांच विकास योजनाओं का शिलान्यास, पूर्णिमा साहू ने कहा – “जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों को मिलेगी और गति”

Share करें

✓ Link copy हो गया!




जमशेदपुर।
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को एक बार फिर विकास की नींव रखी गई। क्षेत्रीय विधायक पूर्णिमा साहू ने सीतारामडेरा एवं साकची पूर्वी मंडल में विधायक निधि से स्वीकृत कुल पांच महत्वपूर्ण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं मंडल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शौचालय, गार्ड रूम और पाथवे का होगा निर्माण
सीतारामडेरा मंडल के बाबूडीह स्थित आदिवासी कब्रिस्तान में ₹21,78,200.00 की लागत से शौचालय, गार्ड रूम एवं पाथवे के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। यह स्थान लंबे समय से सुविधाओं की कमी से जूझ रहा था। स्थानीय निवासियों की मांग पर इसे विधायक निधि से स्वीकृति दी गई थी।

नेहरू कॉलोनी में पीसीसी पथ और आरसीसी नाली की सौगात
वहीं साकची पूर्वी मंडल के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र को ₹15,14,300.00 की लागत से आरसीसी नाली, पीसीसी सड़क और पेवर्स ब्लॉक जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ये कार्य जलजमाव और सड़क जर्जरता की पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान माने जा रहे हैं।

विधायक ने जताई प्रतिबद्धता
शिलान्यास समारोह में बोलते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा, “हमारा उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास है। जनता की मूलभूत जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। ये योजनाएं केवल शुरुआत हैं, भविष्य में भी हम चरणबद्ध तरीके से विकास कार्यों को अंजाम देते रहेंगे।”

जनप्रतिनिधियों की रही भागीदारी
इस अवसर पर साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव सहित रंजीत सिंह, राजेश त्रिपाठी, मिथिलेश साव, रिक्की राज सिंह, हेमंत साहू, धनराज गुप्ता, कृष्णा शर्मा, लख्खी कौर, अरुण, पिंटू त्रिपाठी, अंकित मोदी, प्रकाश ठाकुर, जयराज रजक, बबलू खालखो जैसे कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.