शास्त्री नगर में पटेल संघ की नई कमेटी का गठन, अरविंद महतो बने अध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!



जमशेदपुर, 8 जून 2025 — शास्त्री नगर में रविवार को पटेल संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कदमा निवासी अरविंद महतो को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए अरविंद महतो ने बताया कि भुइयांडीह के मन्नू मंडल को उपाध्यक्ष और गंगा राय को मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कदमा निवासी दीपक राय को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



अन्य पदाधिकारियों में दीनानाथ सिंह कोषाध्यक्ष, अवधेश कुमार और मनोज राय सहायक सचिव, जबकि दिलीप राय और संजीत सचिव बनाए गए हैं। साथ ही, उमेश कुमार, अशोक महतो, संजीव महतो और फूलन राय को संगठन का सदस्य मनोनीत किया गया है।

बैठक में संगठन के भावी कार्यक्रमों, सामाजिक भागीदारी और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। नई कमेटी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें