बागबेड़ा में भीषण गर्मी के बीच पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की पहल, तीन स्थानों पर निःशुल्क जल आपूर्ति शुरू

Share करें

✓ Link copy हो गया!



बागबेड़ा (जमशेदपुर):
भीषण गर्मी और जल संकट से जूझ रहे बागबेड़ा वासियों के लिए राहत की खबर है। पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की मांग पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर के माध्यम से तीन स्थानों पर निःशुल्क शुद्ध पेयजल वितरण की व्यवस्था शुरू कर दी है।



यह जल वितरण शांति निकेतन स्कूल (कॉलोनी रोड नंबर-1), गांधीनगर वॉयरलैस मैदान के समीप और लकड़िया बगान के पास किया गया। तीनों स्थानों पर स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों की संयुक्त पहल से आठ सदस्यीय संचालन समिति बनाई गई, जो वितरण व्यवस्था की निगरानी कर रही है। लोग कतारबद्ध होकर बारी-बारी से पानी भर रहे हैं।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत है। इसी को ध्यान में रखते हुए ये नया जल वितरण केंद्र स्थापित किया गया है।

पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा, “गर्मी के इस कठिन समय में हम लगातार जरूरतमंद इलाकों में निःशुल्क पेयजल पहुंचाते रहेंगे। बागबेड़ा के किसी भी निवासी को पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।”

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, और संचालन समिति की सदस्य नीरज तिवारी, प्रिया कुमारी, मालती देवी, राधा देवी, दिलीप ठाकुर, मंगल, दीपक, अंकित, पूजा, वंदना आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.