पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किया माल्यार्पण, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : डाॅ भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन साकची पुराना कोर्ट परिसर में किया गया। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। उन्होंने इस मौके पर कहा कि “डॉ. अंबेडकर युगों-युगों तक संविधान निर्माता के रूप में याद किए जाएंगे। हमें संविधान का पालन करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करनी है। वर्तमान समय में कुछ शक्तियां लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन कांग्रेसजनों को सजग रहकर संविधान के महत्व को आम जनमानस तक पहुंचाना होगा। यही डॉ. अंबेडकर के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

इस आयोजन में वरिष्ठ नेता खगेनचन्द्र महतो, प्रदेश महामंत्री विजय खान, प्रदेश सचिव देबू चटर्जी, राजकिशोर यादव, के के शुक्ल, ज्योतिष यादव, शफी अहमद खान, कमलेश कुमार पाण्डेय, रजनीश सिंह, शशी कुमार सिन्हा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष साकची धर्मा राव, अजय शर्मा, मुन्ना मिश्र, सुखदेव सिंह मल्ली, हरिहर प्रसाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की और बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।



Leave a Comment

The specified slider id does not exist.