पुर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास ने पार्टी के वरीय नेताओं एवं अभिभावकों से लिया आशीर्वाद।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर :  झारखंड में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है और चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही है। भाजपा ने जमशेदपुर पुर्वी, पोटका समेत झारखंड के 66 विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा की है। इधर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पुर्वी विधानसभा सीट से आधिकारिक घोषणा के दूसरे दिन ही पूर्णिमा दास ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी चुनावी तैयारियों का शुभारंभ कर दिया है।

रविवार को, भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास ने जमशेदपुर महानगर के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के घर जाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, अचिंतम दास, लालचंद सिंह समेत अन्य प्रमुख नेताओं से उनके घर पर मुलाकात की। इन मुलाकातों में वरिष्ठ नेताओं व पार्टी के अभिभावकों ने न केवल उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, बल्कि उन्हें जीत का आशीर्वाद देकर विधानसभा चुनाव में बड़ी विजयीश्री की शुभकामनाएँ व्यक्त की। विशेष रूप से, अभय सिंह की माताजी ने उन्हें शगुन भेंटकर आशीर्वाद प्रदान किया, जिसे पूर्णिमा ने बहुत ही भावुकतापूर्ण रूप से स्वीकार किया और इसे जीत की आधारशिला बताई। यह क्षण भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान पूर्णिमा दास के संग पुर्वी विधानसभा के कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.