गृहमंत्री अमित शाह के लौहनगरी जमशेदपुर में आगमन आज,भव्य रोड शो में हज़ारों भाजपा कार्यकर्ता करेंगे ऐतिहासिक स्वागत,दिखेगी मिनी इंडिया की झलक।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में देश के गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को भव्य रोड शो करेंगे।जिसमें शहरवासी व हजारों कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करने के लिए तैयार है। नेता व कर्तकता झारखंड की सांस्कृतिक छटा के बीच ढोल- नगाड़ों की गूंज से स्वागत करेंगे। यह आयोजन जमशेदपुर के लिए एक यादगार का क्षण होगा। रोड शो की सफलता व भव्यता के निमित्त भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से लगातार बैठक आयोजित कर रूपरेखा बनाई गई है। भाजपा ने जमशेदपुर में पहली बार हो रहे गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया गृह मंत्री अमित शाह की रोड शो लगभग 1 घंटे मे 1.5 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी करेगी। जिसकी शुरुआत दोपहर 3 बजे जुबली पार्क गोलचक्कर से होगी।यात्रा में गृह मंत्री के साथ रथ पर जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के प्रत्याशी में सरयू राय,पूर्णिमा साहू,रामचंद्र सहिस,मीरा मुंडा के संग जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो भी शामिल रहेंगे। रोड शो का मार्ग जुबली पार्क, बंगाल क्लब, कोलकाता बाजार, बड़ा गोलचक्कर, मेडिकल लाइन, लक्ष्मीनारायण मंदिर, संजय मार्केट, हिंदू लाइन, रामलीला मैदान, बाराद्वारी, काशीडीह, कुम्हारपाड़ा, भालूबासा चौक होते हुए एग्रीको लाइट सिग्नल तक विस्तृत रहेगा।

जगह-जगह पर होगा फूलों की वर्षा,अमित शाह भी करेंगे पुष्पों से अभिवादन।

रोड शो के दौरान जगह-जगह पर स्थानीय लोग फूलों की वर्षा कर गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे। इस दौरान अमित शाह भी लोगों का पुष्पों से अभिवादन करेंगे। जिससे यह यात्रा ऐतिहासिक बनेगी। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और शहरवासियों में अत्यधिक उत्साह देखा जा रहा है। इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रांतों और समाज के लोगों ने भी अपनी ओर से विशेष तैयारियां की हैं।

व्यवस्था की जिम्मेदारी

भव्य रोड शो के आयोजन की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से भाजपा नेता अभय सिंह को प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले को सह प्रभारी नियुक्त किया गया।

झारखंड की कोल्हान क्षेत्र पर ऐतिहासिक प्रभाव।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेगा। कोल्हान के सभी 14 विधानसभा सीटों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यात्रा से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें