ABVP : देश में मजबूत सरकार के लिए  मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगा परिषद : पंकज कुमार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर इकाई द्वारा आयोजित मतदाता जागरूक अभियान के निमित्त कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला के सभी नगर एवं कॉलेज इकाई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ अविनाश सिंह एवं संचालन अनादी ब्रह्म ने किया। जिसमे मुख्य रूप से अभाविप झारखंड प्रांत के प्रांत प्रमुख डॉ पंकज कुमार,प्रांत उपाध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल, प्रांत सह मंत्री दिशा दित्या, महानगर सहमंत्री अभिषेक कुमार ने एक साथ दीपप्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया। अभाविप ने लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरुकता अभियान चला कर सतप्रतिशत मतदान के लिए लोगो को जागरूक एवं उनसे करेगी।

प्रांत प्रमुख पंकज कुमार ने कहा परिषद देश में मजबूत सरकार के लिये नूतन मतदाता के साथ-साथ सभी मतदाताओं को, जागरूक करने का काम करेगी। प्रदेश सह मंत्री दिशा दित्या ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल यही है कि देश के युवा मतदाता अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों से निकलकर मतदान करें और एक मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल ने कहा कि छात्र संगठन के नाते इस बार के चुनाव में विद्यार्थी परिषद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाली है इसलिए हम सबों को गंभीरता पूर्वक अपनी जिम्मेवारी का निर्माण करना चाहिए। कोल्हान विभाग प्रमुख डॉक्टर कमलेश कुमार कमलेंदु ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के प्रत्येक कार्यकर्ता गांव गांव तक जाकर गांव के विवाह मतदाता अधिक से अधिक मतदान करें इस हेतु जन जागरण अभियान चलाएगी। आगामी दिनों में सभी शैक्षणिक संस्थान में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से कमलेश कुमार कमलेन्दु, विनय कुमार, बिनोद कुमार, बापन घोष,सिद्धार्थ सिंह,प्रियांशु शेखर , अभिजीत ठाकुर, अमन ठाकुर, योगेश यादव, अभिजीत कुमार,अनादि , प्रियांशु, अभिजीत ठाकुर, अभिषेक, सौरभ, नेहा झा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.