जिले में चार केंद्रों पर हुई ओलचिकी परीक्षा, 244 परीक्षार्थी हुए शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जादूगोड़ा : स्थानीय नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी स्थित सामुदायिक विकास भवन में प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के संथाली छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय ओलचिकी परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हुई। परीक्षा के अंतिम दिन इसमें शामिल 54 परीक्षार्थियों के मनोबल बढ़ाने के लिए यूसिल के उप महाप्रबंधक मनोरंजन महाली व कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी स्टेलीन हेंब्रम परीक्षा केंद्र पहुंचे। इस अवसर पर आदिवासी रिक्रियेशन वेलफेयर सोसायटी के महासचिव लोबो मुर्मू, आदिवासी सोशियो एजुकेशनल एंड कल्चरल एसोसिएशन शंकर सोरेन, चरण किस्कू, सुराई मुर्मू, बुद्धेश्वर बास्के, धर्मा मुर्मू, बाबूलाल हेंब्रम उपस्थित थे।

ओलचिकी परीक्षा का संचालन आदिवासी रिक्रिएशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित भुरका : इमिल ओलचिकी हतुम आसडा मुर्गा घूटू की ओर से किया गया। सोसायटी के महासचिव लोबो मुर्मू व शंकर सोरेन ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमे नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में 54, यूथ क्लब करनडीह में 70 और बहरागोड़ा के कोचा में 70 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बहरागोड़ा के एए अन्य केंद्र पर 50 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा में साहित्यिक, सामाजिक, गणित भूगोल, साइंस, आदिवासियों की पारंपरिक परंपरा समेत सरना धर्म से संबंधित सवाल पूछे गए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.