पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस अध्यक्ष ने लिया मुसाबनी सफाई अभियान का जायजा, जनता ने जताया आभार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मुसाबनी, जमशेदपुर | 12 जुलाई 2025
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने शनिवार को मुसाबनी बाजार क्षेत्र में वर्षों से जमा कचरे के उठाव एवं सफाई कार्य का जायजा लिया। गौरतलब है कि हाल ही में स्थानीय दुकानदारों और आम जनता ने बाजार क्षेत्र में बेतरतीब गंदगी एवं महामारी फैलने की आशंका को लेकर शिकायत की थी।

जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष दुबे ने संबंधित अंचल अधिकारी को तत्काल सफाई कार्य कराने का निर्देश दिया था, जिसके बाद पेलोडर व ट्रैक्टर की मदद से सफाई कार्य प्रारंभ किया गया। हालांकि, सफाई बीच में रोक दिए जाने की शिकायत मिलने पर दुबे पुनः मौके पर पहुँचे और स्थिति का निरीक्षण किया

निरीक्षण में पाया गया कि बाजार क्षेत्र में अभी भी कचरे का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाईवा एवं पेलोडर की सहायता से सफाई कार्य को उसी समय दोबारा शुरू कराया। सफाई पूर्ण होने के बाद स्थानीय दुकानदारों व नागरिकों ने कांग्रेस अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता शमशेर खान, शत्रुघन प्रसाद, प्रखण्ड अध्यक्ष संजय कुमार साह, नलिनी कुमारी, एवं सफी इरफान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें