उपराष्ट्रपति से मिले युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण

SHARE:

Ranchi : युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने शनिवार को भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति C. P. Radhakrishnan से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात रांची स्थित लोकभवन में हुई।

इस अवसर पर श्री शरण ने अपने संपादकत्व में प्रकाशित मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति की एक प्रति उपराष्ट्रपति को भेंट की। साथ ही उन्होंने युगांतर भारती के बैनर तले पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी, जिसकी उपराष्ट्रपति ने सराहना की।

अंशुल शरण ने हाल ही में धनबाद में विश्व जल दिवस के अवसर पर IIT (ISM) Dhanbad द्वारा आयोजित दो दिवसीय सेमिनार की भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस सेमिनार में जल संरक्षण और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार रखे।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यकाल के दौरान श्री राधाकृष्णन युगांतर भारती के विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते रहे हैं।

Leave a Comment