रामनवमी पर हिंद आईटीआई ने पेश की सौहार्द की मिसाल, श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत

SHARE:

Jamshedpur : रामनवमी के अवसर पर इस वर्ष भी रोड नंबर-17 स्थित तरुण संघ त्रिवेदी अखाड़ा एवं पर्दिह समीक्षा एकता बजरंग अखाड़ा के सदस्यों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। धार्मिक उत्सव के इस अवसर पर हिंद आईटीआई की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

संस्था द्वारा सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच शरबत, चना और गुड़ का वितरण किया गया। आने वाले सभी श्रद्धालुओं को फूलों की मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। हिंदू भाइयों को प्रेमपूर्वक माला पहनाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और आनंद की भावना देखने को मिली।

कार्यक्रम का संचालन हिंद आईटीआई के डायरेक्टर डॉ. ताहिर हुसैन (नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संस्था के समर्पित स्टाफ—मोहम्मद, मन्नान, खदीजा, राजा और सयमा—ने आयोजन की व्यवस्था और सेवा कार्य को सफलतापूर्वक संभाला।

छात्रों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। रमज़ान, सुहैल अंसारी, साई, नदीम खान, सुहैल खान और हसन राजा सहित अन्य विद्यार्थियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं शरबत वितरित कर सेवा भाव की मिसाल पेश की।

यह आयोजन केवल एक धार्मिक पर्व तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हिंद आईटीआई की सामाजिक प्रतिबद्धता, सेवा भावना और सांप्रदायिक सौहार्द के संदेश को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करता नजर आया। उल्लेखनीय है कि हिंद आईटीआई न केवल शैक्षणिक संस्था के रूप में कार्यरत है, बल्कि बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य भी कर रही है।

इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि हिंद आईटीआई शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा और एकता का भी सशक्त माध्यम बन चुका है।

Leave a Comment

और पढ़ें